Rohit Sharma's Top 5 Achievements As ODI Captain: बतौर वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

टीम इंडिया को लंबे वक्‍त से आईसीसी ट्रॉफी जीत की दरकार थी. साल 2013 में एमएस धोनी की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम ने करीब एक दशक तक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता था. विराट कोहली कई बार टीम को फाइनल में लेकर पहुंचे लेकिन ट्रॉफी उठाने से हर बार चूक गए. साल 2021 के अंत में रोहित शर्मा को पहली बार वनडे में रेगुलर कप्‍तान बनाया गया.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, ODI And T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जानी हैं. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ (Perth) के पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं, भी स्क्वाड में शामिल हैं. यह भी पढ़ें: India Women vs Pakistan Women, ICC Womens World Cup 2025 6th Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम पाकितान के बीच शारजाह में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

साल 2025 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी बदलाव भरा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करना सबसे झटका था. वहीं अब रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के लिए घोषित की गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है, इस टीम में रोहित शर्मा की जगह पर वनडे में टीम इंडिया के बतौर नए कप्तान शुभमन गिल के नाम का ऐलान किया गया है.

इसी के साथ भारतीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का बतौर कप्तान सफर भी अब खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में तीनों ही फॉर्मेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें इसी साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था.

वनडे में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 56 मुकाबले खेले थे. इस दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 56 मैचों में खेलते हुए 42 को अपने नाम किया, जबकि महज 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा एक मैच जहां टाई पर खत्म हुआ तो एक मुकाबला रद्द रहा. टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि इसके बाद साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था.

बतौर कप्तान रोहित शर्मा की पांच बड़ी उपलब्धियां

2 एशिया कप (भारत - 2018, 2023)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

वनडे (ODI) में कप्तानी

वनडे फॉर्मेट में भी रोहित का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली है. रोहित शर्मा ने टीम को एक नई दिशा दी और कई बड़ी सीरीज़ में जीत दिलाई.

कुल मैच: 56

जीत: 42

हार: 12

जीत प्रतिशत: 75%.

आईसीसी ट्रॉफी का दूर किया सूखा

टीम इंडिया को लंबे वक्‍त से आईसीसी ट्रॉफी जीत की दरकार थी. साल 2013 में एमएस धोनी की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद टीम ने करीब एक दशक तक कोई आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता था. विराट कोहली कई बार टीम को फाइनल में लेकर पहुंचे लेकिन ट्रॉफी उठाने से हर बार चूक गए. साल 2021 के अंत में रोहित शर्मा को पहली बार वनडे में रेगुलर कप्‍तान बनाया गया. साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत फाइनल तक रोहित शर्मा की कप्‍तानी में ही पहुंचा, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी का सूखा रोहित शर्मा ने वेस्‍टइंडीज की धरती पर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दौरान दूर किया. फिर इसी साल 2025 में रोहित शर्मा के अगुवाई में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी थी जीती.

Share Now

Tags

Australian Men’s Cricket Team australian men’s cricket team vs india national cricket team players BCCI IND vs AUS ind vs aus odi 2025 ind vs aus odi 2025 squad Ind vs Aus ODI series IND vs AUS ODI Squad ind vs aus odi squad 2025 ind vs aus squad ind vs aus squad announcement India ODI Squad india odi squad for australia 2025 India Squad india squad for australia india squad for australia odi india squad for australia odi series 2025 india team for australia India tour of Australia 2025 India v/s Australia india vs australia odi 2025 squad indian squad for australia indian team for australia tour ODI odi captain of india odi squad for australia Rohit Sharma ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे टीम ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज 2025 के लिए भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया वनडे के लिए भारत टीम ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम बीसीसीआई भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025 भारत के वनडे कप्तान भारत टीम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ओडीआई श्रृंखला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीवी पर टेलीकास्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे भारत वनडे टीम भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रोहित शर्मा वनडे

\