Rohit Sharma ODI World Cup Record: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, बस एक क्लिक पर देखें 'हिटमैन' के पूरे आंकड़े

रोहित शर्मा ने साल 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 28 पारियों में 60.57 की शानदार औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 1,575 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 7 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सात शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team Former Captain Rohit Sharma ODI World Cup Record: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. साल 2015 से लेकर 2023 तक खेले गए तीन वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं हो सकते हैं, लेकिन इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आइए जानते हैं वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के शानदार रिकॉर्ड. India vs England, 2nd ODI Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने साल 2015, 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 28 पारियों में 60.57 की शानदार औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 1,575 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 7 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा सात शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

वर्ल्ड कप इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 1992 से 2011 के बीच 2,278 रन बनाए थे. दूसरे स्थान पर विराट कोहली (1,795 रन) और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (1,743 रन) हैं. इनके बाद रोहित शर्मा 1,575 रन के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

2023 वनडे वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर मचाया धमाल

रोहित शर्मा ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सभी 11 मुकाबले खेले. रोहित शर्मा ने 54.27 की औसत और 125.94 की स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए. इस दौरान 'हिटमैन' के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 131 रन रहा. रोहित शर्मा ने इस प्रदर्शन के साथ वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर 578 रन बनाए थे.

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे सफल भारतीय कप्तानों में शामिल

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत का जीत प्रतिशत 90.90% रहा है, जो भारतीय कप्तानों में सबसे बेहतर है. 'हिटमैन' की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2023 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार कई मुकाबले जीते और फाइनल तक का सफर तय किया. तुलना करें तो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में 17 में से 14 मुकाबले जीते और उनका जीत प्रतिशत 82.35% रहा. वहीं कपिल देव का जीत प्रतिशत 73.33% और सौरव गांगुली का 81.81% रहा था.

Share Now