Rohit Sharma ODI Stats Againts England: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन? 'हिटमैन' के आकंड़ें पर एक नजर
रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 285 वनडे मैचों की 277 पारियों में 48.33 की औसत और 92.97 की स्ट्राइक रेट से 11,720 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match Stats And Preview Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: India vs England ODI Series 2026 Key Players To Watch Out: वनडे सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें, इंग्लैंड के खिलाफ बदल सकते हैं मैच का रुख
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी. सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं. खास बात यह है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?
रोहित शर्मा ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 23 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 47.00 की शानदार औसत से 846 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 7 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है. इंग्लैंड के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित ने 796 रन 49.75 की औसत से बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कम से कम 750 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाजों में केवल 5 खिलाड़ियों का औसत उनसे बेहतर है.
इंग्लैंड की सरजमीं पर कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा का प्रदर्शन किसी भी विदेशी बल्लेबाज से बेहतर रहा है. उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 27 वनडे मैचों में 64.91 की शानदार औसत से 1,428 रन बनाए हैं. वह इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज हैं. इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. खास बात यह है कि इंग्लैंड में किसी भी अन्य विदेशी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट में 5 शतक भी नहीं लगाए हैं. ऐसे में आगामी सीरीज में एक बार फिर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी.
कैसा रहा है रोहित शर्मा का वनडे करियर?
रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. अब तक वह 285 वनडे मैचों की 277 पारियों में 48.33 की औसत और 92.97 की स्ट्राइक रेट से 11,720 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित वनडे क्रिकेट के इतिहास में 3 दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है, जो वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है.