Rohit Sharma New Milestone: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम दर्ज कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया अब कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिर से इंग्लैंड से मुकाबला करने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी चुनौती पेश करेगी, जिसमें दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे.

रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 1st ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 14 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को उसके घर में चुनौती देने उतरेगी. वहीं हैरी ब्रूक (Harry Brook) इंग्लैंड की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG ODI Series: इंग्लैंड की सरजमीं पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, जानें किसका है सबसे शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी है. टीम इंडिया अब कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिर से इंग्लैंड से मुकाबला करने उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अपनी चुनौती पेश करेगी, जिसमें दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे. रोहित शर्मा इस सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने की भरपूर कोशिश करेंगे. चलिए उन सभी रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.

12,000 वनडे रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने वनडे क्रिकेट करियर में 285 मैचों की 277 पारियों में 48.83 की औसत और 92.98 की स्ट्राइक रेट से 11,720 रन बना चुके हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 33 शतक और 62 अर्धशतक निकल चुके हैं. वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा 12,000 रन पूरे करने से 280 रन दूर हैं. ऐसा करते ही रोहित शर्मा यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में सचिन तेंदुलकर (18,426) और विराट कोहली (14,797) ही उनसे आगे हैं.

वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित शर्मा

'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस सीरीज में एक शतक जड़ते ही वह भारत के लिए वनडे शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे. वर्तमान में रोहित शर्मा की उम्र 39 साल और 74 दिन है. भारत के लिए सबसे अधिक उम्र में वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 38 साल और 327 दिन की उम्र में शतक जड़ा था. ऐसे में रोहित शर्मा उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं रोहित शर्मा

आगामी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन सकते हैं. इसके लिए रोहित शर्मा को 14 छक्कों की जरूरत है. वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है, जिन्होंने 48 मैचों में कुल 34 छक्के जड़े थे. इस लिस्ट में रोहित शर्मा 21 छक्कों के साथ वर्तमान में छठे नंबर पर काबिज हैं.

SENA देशों के खिलाफ 9 हजार रन बनाने वाले पहले एशियाई बन सकते हैं रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा 69 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड और अपने नाम करेंगे. ऐसा करते ही रोहित शर्मा SENA देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ नौ हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा अब तक इन चारों टीमों के खिलाफ 8,931 इंटरनेशनल रन बना चुके हैं. इनमें रोहित शर्मा ने सर्वाधिक रन (3,832) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now