IND vs ENG Test Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रोहित शर्मा ले सकते हैं ब्रेक, विराट कोहली को मिलेगी जगह; रिपोर्ट

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित शर्मा इस दौरे से हटने का मन बना चुके हैं. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट टीम में बरकरार रखा जाएगा, भले ही उनका प्रदर्शन बीजीटी 2024-25 में औसत रहा हो. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्होंने सिडनी टेस्ट में खुद को टीम से बाहर कर लिया था.

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter/CA)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का समर्थन मिलने के बावजूद, भारतीय टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा आगामी पांच मैचों की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर रहने का फैसला कर सकते हैं. भारत को जून में इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां उसे पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. शर्मा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 में अपने खराब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है. यह भी पढ़ें: विराट कोहली के बयान के बाद BCCI ले सकता है यूटर्न, खिलाड़ियों के साथ परिवार को मिल सकती है ज्यादा छूट

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि रोहित शर्मा इस दौरे से हटने का मन बना चुके हैं. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को टेस्ट टीम में बरकरार रखा जाएगा, भले ही उनका प्रदर्शन बीजीटी 2024-25 में औसत रहा हो. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्होंने सिडनी टेस्ट में खुद को टीम से बाहर कर लिया था.

वहीं, कोहली ने पर्थ टेस्ट में शानदार शतक जड़ा था, लेकिन इसके बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई और उन्होंने पांच टेस्ट में कुल 190 रन बनाए, जिसमें केवल एक शतक शामिल था. दोनों खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में क्रमशः मुंबई और दिल्ली के लिए कुछ मुकाबले खेले, लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट में कोई खास लय हासिल नहीं कर सके.

बीजीटी 2024-25 के बाद रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लेने की किसी भी संभावना से इनकार किया था. हालांकि, इंग्लैंड दौरे से हटने के उनके नए फैसले के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में उनका सफर जल्द ही खत्म हो सकता है. भारत का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा, इसके बाद बर्मिंघम, लंदन (लॉर्ड्स), मैनचेस्टर और फिर लंदन (ओवल) में मुकाबले होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड