क्रिकेट

कोहली-रोहित विवाद पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कप्तान विराट कोहली और वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के बीच विवाद की खबरों को बकवास बताया है. इंग्लैंड में इसी साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने तूल पकड़ा था.

कोहली-रोहित विवाद पर कोच रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
रवि शास्त्री (Photo Credits: Getty)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच विवाद की खबरों को बकवास बताया है. इंग्लैंड में इसी साल खेले गए वनडे विश्व कप में भारत की सेमीफाइनल में हार के बाद इन दोनों के बीच मनमुटाव की खबरों ने तूल पकड़ा था.

कोहली ने विंडीज दौरे पर जाने से पहले इस तरह की खबरों को मीडिया की उपज बताया था तो अब कोच ने इसको सिरे से खारिज किया है. गल्फ न्यूज ने शास्त्री के हवाले से लिखा है, "देखिए, मैं भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम से लगभग पांच साल से जुड़ा हूं. मैंने देखा है कि खिलाड़ी किस तरह से खेलते हैं और वे किस तरह से टीम का साथ देते हैं. वह अपने काम करने के एथिक्स से भी अच्छे से वाकिफ हैं."

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री का एक और कार्यकाल लगभग तय

उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है कि विवाद की खबरें पूरी तरह से बकवास हैं. मैं उनके साथ हू्ं और जानता हूं कि वह किस तरह से खेलते हैं. अगर विवाद होता तो रोहित कैसे विश्व कप में पांच शतक लगा पाते? विराट वो सब कैसे कर पाते जो वह कर रहे हैं? दोनों कैसे साझेदारियां कर पाते?"

कोच ने कहा, "एक टीम में जब 15 खिलाड़ी होंगे तो ऐसा भी होगा कि इन सभी के विचारों में विभिन्नता हो. इसी की जरूरत होती है. मैं नहीं चाहता की सभी एक बात बोलें. आप चर्चा करते हैं और हो सकता है कि कोई अलग रणनीति लेकर आए जिसकी सराहना होनी चाहिए."

फिर कहा कि, "आपको खिलाड़ियों को उनकी बात रखने का मौका देना चाहिए और फिर फैसला करना चाहिए कि कौन सर्वश्रेष्ठ है." शास्त्री का हाल ही में कोच के तौर पर कार्यकाल बढ़ाया गया है. उन्हीं के मार्गदर्शन में भारत ने इसी महीने विंडीज दौरे का अंत जीत के साथ किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2019 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).