क्रिकेट

IND vs AUS 4th Test 2021: दूसरी पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे Rohit Sharma, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया ट्रोल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) में खेले जा रहे चौथे एवं आखिरी टेस्ट मुकाबले में भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी पारी में महज सात रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का शिकार बनें. शर्मा की शानदार कैच को विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने लपका.

IND vs AUS 4th Test 2021: दूसरी पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे Rohit Sharma, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया ट्रोल
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

IND vs AUS 4th Test Match 2021: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड (गाबा) (Brisbane Cricket Ground (Gabba) में खेले जा रहे चौथे एवं आखिरी टेस्ट मुकाबले में भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरी पारी में महज सात रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) का शिकार बनें. शर्मा की शानदार कैच को विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने लपका. दूसरी पारी में शर्मा के जल्द आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं जो इस प्रकार हैं-

टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा के शतकों का इंतजार बढ़ा:

क्रिकेट फैंस ट्रोल करते हुए:

यहां एक और देखिए:

फैंस मसखरी करते हुए:

शर्मा के फैंस को आड़े हाथों लिया गया:

इसके अलावा ये भी देखिए:

बात करें ब्रिस्बेन टेस्ट के बारे में तो टीम इंडिया ने मेजबान टीम द्वारा दिए गए 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं. टीम के लिए चेतेश्वर पुजारा 34 और कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम को जीत के लिए अब भी 173 रनों की जरूरत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).