Rohit Sharma Stats In Test Againts Bangladesh: टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ऐसा हैं रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, यहां देखें 'हिटमैन' के आंकड़े

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

IND vs BAN Test Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) अब श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के बाद से ब्रेक पर है. टीम इंडिया (Team India) को अब अपना अगला सीरीज सितंबर में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Bangladesh National Cricket Team) के खिलाफ खेलना हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट और टी20 मैच खेले जाएंगे. दो मैचों की रेड बॉल सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शुरू होगी. इसके बाद न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Australia National Cricket Team) से भी मुकाबला होगा.

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. Indian Bowlers With Most Wickets in Test Against Bangladesh: टीम इंडिया के इन गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आते हैं बांग्लादेशी बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया अभी भी पहले पायदान पर बनी हुई हैं. टीम इंडिया को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस सीरीज में पूरे पॉइंट्स हासिल करने का पूरा प्रयास करेगी. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि अगले 4-5 महीने में कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में रहना टीम इंडिया के लिए काफी अहम है.

बांग्लादेश के खिलाफ कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बल्ला जमकर बोला हैं, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ हिटमैन के आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले रहे हैं. रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ कुल 3 मैच खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा तीन पारियों में 11 के औसत से सिर्फ 33 रन ही बनाए हैं. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ 21 रनों की हाईएस्ट पारी खेली है. अब तक टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा कुल 7 टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं. इस दौरान सिर्फ बांग्लादेश ही इकलौती ऐसी टीम है जिसके खिलाफ रोहित शर्मा के बल्ले से ना कोई अर्धशतक या फिर शतकीय पारी देखने को मिली है.

घर पर रोहित शर्मा का टेस्ट में है बेहतरीन रिकॉर्ड

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. कप्तान रोहित शर्मा का घर पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. रोहित शर्मा ने अब तक 29 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 61.59 के औसत से 2402 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 10 शतक और 7 अर्धशतकीय पारियां भी निकल चुकी हैं. इस बिच रोहित शर्मा छह बार नाबाद पवेलियन भी लौटे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं एशियाई खेल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट