Rohit Sharma in Melbourne: मेलबर्न पहुंचने के बाद रोहित शर्मा ने शुरू किया अभ्यास

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुरुवार को अभ्यास शुरू कर दिया है. बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल के लिए जरिए इस बात की जानकारी दी। रोहित भारत से आस्ट्रेलिया आने के बाद सिडनी में 14 दिन तक क्वारंटीन थे। वह बुधवार को मेलबर्न पहुंच कर टीम से जुड़े.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

मेलबर्न, 31 दिसम्बर : भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार को अभ्यास शुरू कर दिया है. बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्वीटर हैंडल (Tweeter handle) के लिए जरिए इस बात की जानकारी दी. रोहित भारत से आस्ट्रेलिया आने के बाद सिडनी में 14 दिन तक क्वारंटीन थे. वह बुधवार को मेलबर्न पहुंच कर टीम से जुड़े. बीसीसीआई ने गुरुवार को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की कैचिंग प्रैक्टिस करते हुए फोटो पोस्ट की है.

इस फोटो के साथ लिखा है, "इंजन शुरू होने वाला है. आगे क्या होगा इसकी एक झलक." रोहित की मैच फिटनेस काफी अहम होगी क्योंकि 10 नवंबर को खेले गए आईपीएल फाइनल के बाद उन्होंने किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेली है. आईपीएल के बाद वह बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गए और अपनी चोट पर काम किया. आस्ट्रेलिया आने के बाद वह क्वारंटीन में थे इसलिए उन्हें अभ्यास करने का मौका नहीं मिला. यह भी पढ़ें : India vs Australia 2nd Test 2020: मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल और सिराज करेंगे डेब्यू, इन दोनों की छुट्टी

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि रोहित का अंतिम-11 में आना पक्का नहीं है. उन्होंने कहा था, "हम उनसे बात करेंगे और देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी है क्योंकि वह दो सप्ताह क्वारंटीन थे. हमें देखना होगा कि वह किस तरह का महसूस कर रहे हैं इसके बाद हम फैसला लेंगे." रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट एक साल पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. यह भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड