क्रिकेट

रोहित शर्मा ने कहा- आईपीएल इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी

इस समय पूरा देश कोरोनावायरस के कारण 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है.

रोहित शर्मा ने कहा- आईपीएल इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी
रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

इस समय पूरा देश कोरोनावायरस के कारण 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है. रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, "हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए. मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं. पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो."

मंबई के रहने वाले रोहित ने कहा की उन्होंने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा.

रोहित ने कहा, "मैंने मुंबई को पहले इस तरह की स्थिति में नहीं देखा." रोहित ने यह बात अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कही.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).