Rohit Sharma ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, यहां देखें 'हिटमैन' के आकंड़ें

टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है और वह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में चलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Photo Credits: X/BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 12th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला कल यानी 2 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. यह ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह तीसरा मैच होगा. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टीम इंडिया ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है और वह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में चलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2009 में खेला था. रोहित शर्मा ने 29 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 27 पारियों में 37.76 की औसत से 982 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है. कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 1,000 रन पूरे करने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 18 रन की जरूरत है. अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन (2,379) बनाए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक कुल 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 12 पारियों में 49.27 की औसत के साथ 542 रन बनाए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 123 रन रहा है.

कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का वनडे करियर

बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 270 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 262 पारियों में 48.88 की औसत से 11,049 रन बनाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से 32 शतक और 57 अर्धशतक निकले हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन रहा है.

Share Now

Tags

2025 Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी Champions Trophy Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 IND vs NZ Ind vs Nz Live Score IND vs NZ Live Scorecard ind vs nz live streaming IND vs NZ Live Streaming In India IND vs NZ Score India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Streaming India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India Mitchell Santner New Zealand new zealand national cricket team Rohit Sharma Virat Kohli आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मिशेल सैंटनर रोहित शर्मा विराट कोहली

\