क्रिकेट

Rohit Sharma Milestone: दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बना सकते हैं वर्ल्ड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड; बस करना होगा ये आसान काम

चौके लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा ज्यादा पीछे नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 1700 से अधिक चौके जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं.

Rohit Sharma Milestone: दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बना सकते हैं वर्ल्ड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड; बस करना होगा ये आसान काम
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी 2 फरवरी से विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहले ही टेस्ट में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में 0-1 से पीछे चल रही है.

टीम इंडिया को सीरीज के पहले मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया ने अपनी सरजमीं पर आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. इस मुकाबले में दोनों टीमें भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे से खेलने उतरेंगी. Indian Captain In Test Cricket: टीम इंडिया के लिए इन दिग्गज कप्तानों ने की हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी, यहां देखें पूरी लिस्ट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक अनोखा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 590 छक्के लगा चुके हैं. अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में 10 छक्के और लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इसके अलावा रोहित शर्मा की निगाहें पूर्व कप्तान एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड पर भी होगी. दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जबकि बाकी बचे 4 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग ने 90 छक्के जड़ें हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. टेस्ट क्रिकेट में एमएस धोनी ने 78 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा 55 टेस्ट खेलने के बाद ही एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से महज दो छक्के दूर हैं. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्के लगाए हैं.

सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा

मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के सिक्सर किंग हैं. रोहित शर्मा ने 262 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 323 छक्के लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर आग उगलता है और वो 151 मैच खेलते हुए 190 छक्के लगा चुके हैं.

चौके लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा ज्यादा पीछे नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 1700 से अधिक चौके जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).