Rohit Sharma Milestone: राजकोट में रोहित शर्मा बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड, बस करना होगा ये आसान काम; 'हिटमैन' के आकंड़ो पर एक नरज

बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग ने 90 छक्के जड़ें हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. टेस्ट क्रिकेट में एमएस धोनी ने 78 छक्के लगाए हैं.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr Y S Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में 15 फरवरी से खेला जाएगा.

बाकी के बचे हुए 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द हो सकता है. अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में एक टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता, तो दूसरा रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जीता हैं. इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलती है. ऐसे में टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इस मैदान पर आर अश्विन सबसे ज्यादा विकेट भी लिए हैं. R Ashwin In Test Cricket: राजकोट में आर अश्विन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, ये बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम; यहां देखें दिलचस्प आकंड़े

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक अनोखा रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा 590 छक्के लगा चुके हैं. अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में 10 छक्के और लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा की निगाहें पूर्व कप्तान एमएस धोनी और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड पर भी होगी. दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जबकि बाकी बचे 4 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ सकते हैं.

बता दें कि टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग ने 90 छक्के जड़ें हैं. इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. टेस्ट क्रिकेट में एमएस धोनी ने 78 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा 55 टेस्ट खेलने के बाद ही एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से महज दो छक्के दूर हैं. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्के लगाए हैं.

सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा

मौजूदा समय में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया के सिक्सर किंग हैं. रोहित शर्मा ने 262 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 323 छक्के लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर आग उगलता है और वो 151 मैच खेलते हुए 190 छक्के लगा चुके हैं. चौके लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा ज्यादा पीछे नहीं हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 1700 से अधिक चौके जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट