युवराज सिंह ने कहा- विराट कोहली का बोझ कम करने के लिये रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने लिये T20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है.

युवराज सिंह (Photo Credits: Getty Images)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने लिये T20 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाया जा सकता है. रोहित सीमित ओवर की भारतीय टीमों के उप कप्तान हैं और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए चार खिताब दिलाये हैं.

युवराज ने कहा कि अगर कोहली सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी के बोझ से लदे हैं तो यह बुरा विचार नहीं है.

यह भी पढ़ें- युवराज सिंह ने 12 साल बाद बचपन की तस्वीर शेयर कर किया छह छक्कों के ऐतिहासिक पारी का खुलासा

युवराज ने ‘आज तक’ न्यूज चैनल से कहा, ‘‘पहले महज दो प्रारूप -वनडे और टेस्ट- हुआ करते थे इसलिये एक कप्तान होना सही था. लेकिन अब तीन प्रारूप हो गये हैं और अगर विराट को दबाव महसूस हो रहा है तो शायद उन्हें टी20 प्रारूप में किसी को आजमाना चाहिए. रोहित वैसे सबसे सफल कप्तान रहे हैं. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

बेंगलुरु में विराट कोहली का 'one8 Commune' रेस्टोरेंट बंद; बकाया किराये और कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

टेनिस प्लेयर Novak Djokovic ने Virat Kohli की तारीफ में कही बड़ी बात, बोले- 'इसी खिलाड़ी की वजह से मैं क्रिकेट फॉलो करता हूं', भारत आने की जताई इच्छा