Happy Birthday Lasith Malinga: बर्थडे ब्वॉय लसिथ मलिंगा को रोहित शर्मा ने खास अंदाज में दी बधाई

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज एवं इंडियन प्रीमियर लीग के साथी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने उनके 37वें जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए बधाई दी है. शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लीजैंड.'

लसिथ मलिंगा को रोहित शर्मा ने खास अंदाज में दी बधाई (Photo Credits: Instagram/rohitsharma45)

Happy Birthday Lasith Malinga: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज एवं इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के साथी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने उनके 37वें जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए बधाई दी है. शर्मा ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लीजैंड.' शर्मा के अलावा टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी ट्वीट करते हुए लसिथ मलिंगा को बधाई दी है. हार्दिक पांड्या ने मलिंगा को लीजैंड बताया है.

बता दें कि लसिथ मलिंगा का जन्म आज ही के दिन यानि 28 अगस्त 1983 में श्रीलंका (Sri Lanka) के सेपरमडू (Separamadu) में हुआ था. मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट मैच खेलते हुए 59 इनिंग्स में 101 सफलता प्राप्त की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए 226 वनडे मैच खेलते हुए 220 इनिंग्स में 338 और 84 T20 मैच खेलते हुए 83 इनिंग्स में 107 विकेट चटकाए हैं.

यह भी पढ़ें- National Sports Awards 2020: रोहित शर्मा और इशांत शर्मा आईपीएल की वजह से सेरेमनी में नहीं ले पाएंगे हिस्सा, तीन विजेता COVID-19 से संक्रमित

लसिथ मलिंगा ने साल 2014 T20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम की अगुवाई की थी. लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) समेत कई T20 लीग में भी खेल चुके हैं. मलिंगा ने आईपीएल में 122 मैच खेलते हुए 122 इनिंग्स में 170 सफलता प्राप्त की है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 13 रन खर्च कर पांच विकेट है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\