क्रिकेट

Rohit Sharma Milestone: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बने ओपनर

कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज 9,000 रन पूरे कर लिए.

Rohit Sharma Milestone: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले बने ओपनर
Rohit Sharma (Photo: X/ICC)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पांचवां 23 फरवरी(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पाकिस्तान की पूरी टीम 49.4 ओवर में 241 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. रन चेस करने उतरी भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत मिली हैं. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा मात्र 20 रन ही बना सके और शाहीन शाह अफरीदी के गेंद पर आउट हो कर पवेलियन लौट गए, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज 9,000 रन पूरे कर लिए. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले बने खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने यह बड़ा मुकाम पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर हासिल किया. भारतीय कप्तान ने इस उपलब्धि को केवल 181 पारियों में पूरा किया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 9,000 रन बनाने के लिए 197 पारियां खेली थीं. इस रिकॉर्ड के साथ रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं.

सबसे तेज 9,000 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज

खिलाड़ी पारी
रोहित शर्मा 181
सचिन तेंदुलकर 197

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है. उनकी यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है और उनके शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).