रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान जड़े कई सारे रिकार्ड्स, पढ़ें एक नजर में

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 गेदों का सामना कर 10 चौके और सात छक्के की मदद से 127 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान रोहित शर्मा ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए जो इस प्रकार है-

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI Twitter)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 गेदों का सामना कर 10 चौके और सात छक्के की मदद से 127 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान रोहित शर्मा ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए जो इस प्रकार है-

1- रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 13 छक्के लगाए. इसके साथ ही रोहित शर्मा किसी एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज गए हैं. बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम अकरम (Wasim Akram) के नाम था. अकरम ने 1996 में एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 12 छक्के लगाए थे.

2- बता दें अपने इन छक्के भरे पारियों के साथ ही रोहित शर्मा भारत की तरफ से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. इससे पहले भारत के लिए पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक आठ छक्के लगाए थे. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

3- रोहित शर्मा भारतीय जमीं पर लगातार पिछले सात टेस्ट इन्निंग्स में 50 या 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. शर्मा ने पिछले सात टेस्ट इन्निंग्स में 82,51*,102*,65,50*,176,127 के स्कोर बनाए हैं.

4- रोहित शर्मा ने विशाखापट्टनम टेस्ट के दोनों पारियों में 176 और 127 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके साथ वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ भारत के लिए टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज गए हैं.

5- बता दें कि रोहित शर्मा भारत के लिए एक वनडे और T20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन अब वह टेस्ट मैच में भी भारत की तरफ से एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बन गए हैं. रोहित ने वंदे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16, T20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 और टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 छक्के लगाए हैं. यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st Test Match 2019: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 431 रनों पर हुई ऑल आउट, टीम इंडिया को मिली 71 रन की बढ़त

बता दें कि पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 244 गेदों का सामना करते हुए 23 चौके और छह छक्के की मदद से 176 रन की पारी खेली थी, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 149 गेदों का सामना करते हुए 10 चौके और सात छक्के की मदद से 127 रनों की पारी खेली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\