Rohit Sharma Spotted: इंग्लैंड सीरीज से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए रोहित शर्मा और पत्नी रितिका सजदेह
ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद इंडियन टीम के ओपनर रोहित शर्मा को पत्नी रितिका सचदेह के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर पैपराजी के कैमरा ने किया स्पॉट. ऑस्ट्रेलिया दौरे के हैक्टिक शेड्यूल के बाद यह ब्यूटीफुल कपल अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद इंडियन टीम के ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पत्नी रितिका सचदेह (Ritika Sajdeh) के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर पैपराजी के कैमरा ने किया स्पॉट. ऑस्ट्रेलिया दौरे के हैक्टिक शेड्यूल के बाद यह ब्यूटीफुल कपल अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा रहे हैं. जहां रोहित और रितिका ने कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा का पालन करते नजर आए. रोहित और रितिका ने लग्जरी प्राइवेट जेट पर बैठने से पहले चेहरे पर मास्क लगाया हुआ हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया का कल मुंबई एअरपोर्ट फूलों के साथ स्वागत किया गया. जहां रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, पृथ्वी शॉ और कोच रवी शास्त्री गुरवार सुबह मुंबई एअरपोर्ट पर पहुंचे. ऑस्ट्रेलिया दौरे में कंगारू के खिलाफ वन डे मैच और टी-20 में रोहित शर्मा घुटने की चोट की वजह से शामिल नहीं पाए थे. हालांकि रोहित शर्मा को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (NCA) से मंजूरी मिलने के बाद कंगारू के खिलाफ लास्ट दो टेस्ट सीरीज में खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे. जहां रोहित ने दो मैचों में 150 रन्स बनाए साथ ही डेविड वार्नर का शानदार कैच पकड़ा. ऑस्ट्रेलिया दौरे में फिल्डींग से लेकर बैटिंग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रोहित अपनी वाइफ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने जा आ रहे हैं. जहां उन्हें गेट वे ऑफ़ इंडिया पर स्पॉट किया गया. यह भी पढ़े: IND vs AUS 4th Test 2021: रोहित शर्मा की तेज गेंदबाजी देख दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को किया आगाह, देखें वीडियो

इंडिया और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज अगले महीने 5 फरवरी से शुरू होगी. मेजबान टीम इंडिया के साथ 5 टी20, चार टेस्ट मैच और 3 वन डे मैच का दौरा करेगी. भारतीय टीम को हिटमैन रोहित शर्मा से बहुत ज्यादा ही उम्मीदे हैं. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी पैटरनिटी लीव से लौटे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2021 02:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

