ENG vs IND Test Series 2021: भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेगा यह स्टार इंग्लिश तेज गेंदबाज

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को शनिवार को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है चूंकि भेदभावपूर्ण ट्वीट को लेकर उन पर लगाया गया निलंबन पूरा हो गया है. वह भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये उपलब्ध होंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram)

लंदन, तीन जुलाई: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को शनिवार को तुरंत प्रभाव से क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है चूंकि भेदभावपूर्ण ट्वीट को लेकर उन पर लगाया गया निलंबन पूरा हो गया है. वह भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये उपलब्ध होंगे. रॉबिनसन पर 3200 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया था. एक स्वतंत्र पैनल क्रिकेट अनुशासन आयोग ने 30 जून को मामले की सुनवाई की. ईसीबी ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉबिनसन ने 2012 से 2014 के बीच किये गए कई अपमानजनक ट्वीट को लेकर ईसीबी के दिशा निर्देश 3.3 और 3.4 के उल्लंघन की बात स्वीकार की थी. उस समय वह 18 और 20 वर्ष के थे.’’

इसमें कहा गया ,‘‘ 30 जून को सुनवाई के बाद पैनल ने तय किया कि उन पर आठ मैचों का निलंबन लगाया जाये जिनमें से पांच दो साल के लिये निलंबित होंगे.’ पैनल ने इंग्लैंड टीम से रॉबिनसन के निलंबन और वाइटलिटी ब्लास्ट के दो मैचों को गिना. उसके बाद उन्हें खेलने की अनुमति दी गई. पैनल के अध्यक्ष मार्क मिलिकेन स्मिथ थे जबकि क्लेयर टेलर और अनुराग सिंह इसके दो सदस्य थे.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के वो 3 सितारे जिन्होंने मैदान में बेखौफ होकर मचाया गदर, इस लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

रॉबिनसन ने कहा ,‘‘ मैं उन ट्वीट को लेकर शर्मिंदा हूं और माफी मांग चुका हूं. मेरे पेशेवर कैरियर में मेरे और परिवार के लिये यह सबसे कठिन समय था. मैं इससे आगे बढना चाहता हूं और अपने अनुभव से दूसरों की मदद करना चाहता हूं.’’ भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला चार अगस्त से शुरू होगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड