क्रिकेट

Rishabh Pant New Milestone: पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने किया अनोखा कारनामा, इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 49 ओवरों में तीन विकेट खोकर रन बना लिए थे. पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत बेंगलुरु टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वह अपने बल्ले से एक अनोखा कारनामा कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान विकेटकीपिंग में अपने घुटने को चोटिल कर बैठे थे, इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे.

Rishabh Pant New Milestone: पहले टेस्ट में ऋषभ पंत ने किया अनोखा कारनामा, इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे
Rishabh Pant (Photo: BCCI)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Day 4 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हुआ. हालांकि, बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और पहले दिन का खेल रद्द हो गया. इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की अगुवाई टॉम लैथम (Tom Latham) कर रहे हैं.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 49 ओवरों में तीन विकेट खोकर रन बना लिए थे. पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत बेंगलुरु टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वह अपने बल्ले से एक अनोखा कारनामा कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान विकेटकीपिंग में अपने घुटने को चोटिल कर बैठे थे, इसके बाद वह मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे. Rishabh Pant Milestone: ऋषभ पंत सबसे तेज 2500 टेस्ट रन बनाने वाले बने भारतीय विकेटकीपर, MS धोनी को पछाड़ा

तीसरे दिन भी उनकी जगह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को ध्रुव जुरेल ने संभाला था. वहीं चौथे दिन जब टीम इंडिया की पारी शुरू हुई तो सरफराज खान के साथ ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे. चौथे दिन ऋषभ पंत ने चार छक्के भी लगाए. जिसके बाद ऋषभ पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में छठे पायदान पर पहुंचे ऋषभ पंत

बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऋषभ पंत के बल्ले से अब तक दूसरी पारी में चार छक्के निकलें हैं. जिसके बाद ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे छक्के लगाने के मामले में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में ऋषभ पंत ने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है. कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में कुल 61 छक्के लगाए थे. वहीं ऋषभ पंत के नाम अब तक 62 छक्के दर्ज हो चुके हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग काबिज हैं. टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से 103 मैचों में 90 छक्के निकल चुके हैं.

टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वीरेंद्र सहवाग - 90 छक्का

रोहित शर्मा - 88 छक्का

एमएस धोनी - 78 छक्का

सचिन तेंदुलकर - 69 छक्का

रवींद्र जडेजा - 66 छक्का

ऋषभ पंत - 63 छक्का

एबडी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब

बता दें कि टीम इंडिया के घातक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 28वें पायदान पर हैं, वहीं बेंगलुरु टेस्ट मैच में अगर ऋषभ पंत अपनी इस पारी में दो और छक्के जड़ होते हैं तो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर और साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे. वहीं ऋषभ पंत अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कुल 45 छक्के जड़ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).