क्रिकेट

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पहली बार बिना बैसाखी के चलते दिखे ऋषभ पंत (Watch Video)

आलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, स्पिन आलराउंडर क्रुणाल पांड्या , पूर्व तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत ने पंत के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

Rishabh Pant Health Update: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पहली बार बिना बैसाखी के चलते दिखे ऋषभ पंत (Watch Video)
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपना वीडियो (Vidoe) साझा किया है जिसमें वह बैशाखी छोड़कर खुद चलते नजर आ रहे हैं. वह पिछले वर्ष 30 दिसंबर को एक गंभीर कार दुर्घटना (Car Accident) में बुरी तरह घायल हो गए थे.

बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी बैशाखी छोड़कर खुद पैदल चलते नजर आ रहे हैं. RR vs GT, IPL 2023 Match 48 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई, राशिद खान ने आर अश्विन को बनाया अपना शिकार

पंत ने कैप्शन में लिखा , "अब और बैशाखी नहीं."

आलराउंडर हार्दिक पांड्या, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, स्पिन आलराउंडर क्रुणाल पांड्या , पूर्व तेज गेंदबाज शांतकुमारन श्रीसंत ने पंत के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).