क्रिकेट

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज, भारत-पाक सीरीज से बदल दीजिए: ब्रैड हॉग

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कोविड-19 के बाद प्रशंसकों को क्रिकेट की तरफ आकर्षित करने के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज सीरीज और भारत-पाकिस्तान के बीच की टेस्ट सीरीज से बदलने का सुझाव दिया है.

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज, भारत-पाक सीरीज से बदल दीजिए: ब्रैड हॉग
ब्रैड हॉग (Photo Credits: Getty Images)

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने कोविड-19 के बाद प्रशंसकों को क्रिकेट की तरफ आकर्षित करने के लिए मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को एशेज सीरीज और भारत-पाकिस्तान के बीच की टेस्ट सीरीज से बदलने का सुझाव दिया है. हॉग ने यूट्यूब पर एक वीडियो में कहा, "इस महामारी ने बेहतरीन क्रिकेट के दोबारा जन्म के दरवाजे खोल दिए हैं." उन्होंने कहा, "दर्शक कुछ प्रतिद्वंद्वी क्रिकेट देखना चाहते हैं, इसलिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को हटाकर कुछ ऐसी सीरीज लेकर आना चाहिए जो पूरे विश्व के दर्शकों में ऊर्जा भर दे."

भारतीय टीम को साल के अंत में आस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां वह मेजबान देश के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी. हॉग ने कहा कि इस सीरीज को हटा कर आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें-IPL 2020: ब्रैड हॉग ने बताया पावरप्ले में सबसे खतरनाक गेंदबाजी करने वाले गेदबाजों का नाम, जानकर आप रह जाएंगे हैरान

हॉग ने कहा, "पहले, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच की सीरीज को खत्म कीजिए और उसकी जगह एशेज कराइए. लेकिन अगर भारत यहां नही खेलेगा तो कहां खेलेगा? तो, वे क्रिसमस के समय पाकिस्तान के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेल सकते हैं जिसके दो मैच भारत में और दो मैच पाकिस्तान में हों."

उन्होंने कहा, "हमने काफी समय से भारत-पाक सीरीज नहीं देखी है और जनता इसके लिए भूखी है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).