‘असली प्यार..." धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने किया पोस्ट
भारतीय टीम स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनी अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चे में है. युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने अभी तक सार्वजनिक रूप से किसी चीज का खुलासा नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चहल और धनश्री जल्द ही तलाक ले सकते हैं.
भारतीय टीम स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनी अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चे में है. युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने अभी तक सार्वजनिक रूप से किसी चीज का खुलासा नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चहल और धनश्री जल्द ही तलाक ले सकते हैं. चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से धनश्री के साथ अपनी सारी तस्वीरें हटा दी हैं. हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
यह भी पढें: India vs England: "भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज अभिषेक शर्मा के लिए आखिरी मौका..." पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बयान
इस बीच चहल ने तलाक की खबरें आने के बाद से ही कई पोस्ट किए हैं. अब एक बार फिर उन्होंनेमंगलवार को चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. हालांकि फोटो से ज्यादा इसका कैप्शन चर्चा का कारण बन गया है. चहल ने कैप्शन में लिखा, ‘सच्चा प्यार दुर्लभ है और हाय, मेरा नाम 'दुर्लभ' है.’ इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में हंसने वाली इमोजी भी डाली.
धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल ने किया पोस्ट
View this post on Instagram
बता दें की चहल और धनश्री की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन हुई थी और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2020 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, कुछ समय पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम से ‘चहल’ हटा दिया था. इसके बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

