RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Pitch Report And Weather Update: बेंगलुरु में आरसीबी की बल्लेबाज मचाएंगी कोहराम या मुंबई इंडियंस की घातक गेंदबाजी करेगी प्रहार, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इस टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम जबरजस्त फॉर्म में है और टीम लगातार दो जीत के साथ आगे बढ़ रही है. स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी अनुभव की कमी दिखाई देती है. दूसरी तरफ, पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन वापसी की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Women (WPL) vs Mumbai Indians Women (WPL), WPL 2025 7th Match: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रहीं हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB W vs MI W, WPL 2025 7th Match Key Players To Watch Out: आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस टूर्नामेंट में आरसीबी की टीम जबरजस्त फॉर्म में है और टीम लगातार दो जीत के साथ आगे बढ़ रही है. स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में थोड़ी अनुभव की कमी दिखाई देती है. दूसरी तरफ, पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन वापसी की थी. मुंबई इंडियंस की टीम का बल्लेबाजी आर्डर मजबूत दिख रहा है, जबकि गेंदबाजों ने भी पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था.

इस मुकाबले में आरसीबी की टीम लगातार दो जीत के साथ उतर रही है, वहीं मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का थोड़ा पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेंगलुरु में शानदार रहा है. लेकिन आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना अपनी टीम को एक और जीत दिलाने की भरपूर कोशिश करेंगी.

हेड टू हेड (RCB-W vs MI-W Head to Head)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अब तक पांच मुकाबला खेला गया है. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आरसीबी की टीम ने महज दो मैच में ही जीत हासिल की हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.

पिच रिपोर्ट (Bengaluru Pitch Report)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका देती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 170+ का स्कोर बनाना होगा ताकि विरोधी टीम पर दबाव बनाया जा सके. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान रहा है, क्योंकि लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल होता है. जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

मौसम का हाल (Bengaluru Weather Report)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. मैच के दौरान बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा और तापमान 28-32°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी रुकावट के खेला जाएगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वायट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, एकता बिष्ट, जोशिथा वी.जे., रेणुका ठाकुर सिंह.

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट स्किवर-ब्रंट, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, सजिवन सजाना, अमनजोत कौर, संस्कृती गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुणिका सिसोदिया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड