RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज आज यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले सीजन के औसत प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. एक तरफ डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी है, तो दूसरी तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी.

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. सीजन के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs SRH Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. इनमें से 13 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 2 मैच बेनतीजे रहे हैं. ऐसे में आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद के पक्ष में जाते दिखते हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घातक बल्लेबाज विराट कोहली को 300 छक्कों तक पहुंचने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को 1500 रन पूरे करने के लिए 32 रनों की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को 1000 रन पूरे करने के लिए 9 रनों की आवश्कयता है.

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार आलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 100 विकेट तक पहुंचने के लिए 7 विकेट की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घातक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 200 विकेट तक पहुंचने के लिए 2 विकेट की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को 3000 रन तक पहुंचने के लिए 2 रनों की आवश्कयता है.

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के घातक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 1500 रन तक पहुंचने के लिए 20 रनों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के घातक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को आईपीएल में 100 छक्के तक पहुंचने के लिए 11 छक्कों की दरकार है.

Share Now

Tags

Abhishek Sharma bengaluru Weather Update Cricket News head to head record indian premier league Indian Premier League 2026 IPL 2026 IPL stats Ishaan Kishan LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs SRH RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad SunRisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 आईपीएल आंकड़े आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आरसीबी vs एसआरएच आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट न्यूज टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड