RCB vs SRH Head To Head: आरसीबी या सनराइजर्स हैदराबाद कौन है भारी, बस एक क्लिक पर देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिछले 5 मैचों के परिणाम
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में रजत पाटीदार और ईशान किशन की कप्तानी वाली टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है.
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच में रजत पाटीदार और ईशान किशन की कप्तानी वाली टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसे में मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालना बेहद दिलचस्प है.
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है. हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. इन आंकड़ों से साफ है कि हैदराबाद की टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन आरसीबी के पास घरेलू मैदान पर वापसी करने का शानदार मौका होगा.
दोनों टीमों का हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 262 रन है, जबकि सबसे कम स्कोर 68 रन रहा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का आरसीबी के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 287 रन है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 125 रन रहा है.
पिछले 5 मुकाबलों में किसका रहा दबदबा
अगर हालिया फॉर्म की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. आरसीबी ने 2022, 2023 और 2024 में जीत दर्ज की थी, जबकि हैदराबाद ने 2024 और 2025 में बाजी मारी थी. इससे साफ है कि हाल के समय में आरसीबी का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है.
मैच की डिटेल्स
मैच - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद
तारीख - 28 मार्च
दिन - शनिवार
समय - शाम 7:30 बजे
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा.
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कारसे, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, आर स्मरण, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, डेविड पेन.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.