RCB vs SRH 52nd IPL Match 2020: हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद Virat Kohli ने कहा- मौसम के बदलने की उम्मीद नहीं की थी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस मैच में मौसम अचानक से बदला जिसकी उनकी टीम ने उम्मीद नहीं की थी.
RCB vs SRH 52nd IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस मैच में मौसम अचानक से बदला जिसकी उनकी टीम ने उम्मीद नहीं की थी. बेंगलोर के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से विफल रहे और टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी. हैदराबाद ने आसानी से यह मैच पांच विकेट से जीत लिया.
कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारा स्कोर काफी नहीं था. हमें लगा था कि 140 अच्छा टोटल होगा, लेकिन स्थितियां अचनाक से बदल गईं, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी. हमने सोचा था कि मौसम अच्छा होगा और ज्यादा ओस नहीं होगी." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने बल्ले से हिम्मत नहीं दिखाई. उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया."
यह भी पढ़ें- IPL: यह रही आईपीएल में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताने वाले सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
प्लेऑफ को लेकर कोहली ने कहा, "स्थिति बेहद साफ थी है, आखिरी मैच जीतो और शीर्ष-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करो. यह काफी रोमांचक होने वाला है. दो टीमें 14 अंकों पर हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

