क्रिकेट

RCB vs SRH 52nd IPL Match 2020: हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी, बैंगलौर ने बनाए 120 रन

शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 52वें मुकाबले में बैंगलौर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप ने 31 गेंद में 32 रन की सर्वाधिक पारी खेली.

RCB vs SRH 52nd IPL Match 2020: हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी, बैंगलौर ने बनाए 120 रन
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

RCB vs SRH 52nd IPL Match 2020: शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 52वें मुकाबले में बैंगलौर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (Josh Philippe) ने 31 गेंद में 32 रन की सर्वाधिक पारी खेली. फिलिप ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान चार चौके लगाए.

जोश फिलिप के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के लिए दुसरे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से पांच, कप्तान विराट कोहली ने सात गेंद में सात, विकेटकीपर खिलाड़ी एबी डी विलियर्स ने 24 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 24, वॉशिंगटन सुंदर ने 18 गेंद में दो चौके की मदद से 21, क्रिस मौरिस ने चार गेंद में तीन, इसुरु उदाना ने एक गेंद में शून्य, गुरकीरत सिंह मान ने 24 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 15 और मोहम्मद सिराज ने तीन गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- KXIP vs RR 50th IPL Match 2020: जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने मंदीप सिंह का पकड़ा हैरतअंगेज कैच, साथी खिलाड़ी भी देखकर रह गए हैरान

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. शर्मा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 20 रन खर्च किए, वहीं होल्डर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 27 रन दिए. इन गेदबाजों के अलावा टीम के लिए टी. नटराजन, राशिद और शहबाज नदीम ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).