IPL 2021: अपनी नन्हीं बेटी को Virat Kohli ने समर्पित किया यह खास रिकॉर्ड, खुशनुमे पल का यह वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद

आईपीएल 2021 का 16वां मुकाबला आज मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की अपनी लगातार चौथी सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे पहले छह हजार रन बनाने के आंकड़े को छुआ.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter|RCB)

RCB vs RR 16th IPL Match 2021: आईपीएल 2021 का 16वां मुकाबला आज मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की अपनी लगातार चौथी सफलता प्राप्त की. मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल में सबसे पहले छह हजार रन बनाने के आंकड़े को छुआ. कोहली ने अपनी इस खास उपलब्धि को अपनी नन्हीं बेटी को समर्पित किया है.

बता दें विराट कोहली के नन्हीं बेटी का नाम वामिका कोहली (Vamika Kohli) है. कोहली ने अपनी बेटी के जन्म के वक्त क्रिकेट के मैदान से कुछ समय के लिए छुट्टियां ली थी. कोहली के पिता बनने की खबर सर्वप्रथम उनकी पत्नीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने दिया. शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट करते हुए बताया, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं.'

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 16th IPL Match 2021: देवदत्त पडिकल का नाबाद शतक, बैंगलौर ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया

बात करें विराट कोहली के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 196 मैच खेलते हुए 188 पारियों में 38.35 की एवरेज से 6021 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम पांच शतक और 40 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में इतने ही मुकाबलों के 26 पारियों में चार विकेट चटकाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर