RCB vs PBKS 6th Match IPL 2024 Pitch Report: आरसीबी और पंजाब के बीच टक्कर, पहली जीत की तलाश में विरा कोहली-डु प्लेसिस, यहां देखें पिच रिपोर्ट

आईपीएल के 17वें सीजन में आज यानी सोमवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. मैच आरसीबी के घरेलू मैदाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस 7:00 बजे होगा.

RCB vs PBKS (Photo Credit: X)

बेंगलुरू, 25 मार्च: आईपीएल के 17वें सीजन में आज यानी सोमवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. मैच आरसीबी के घरेलू मैदाम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस 7:00 बजे होगा.  यह भी पढ़ें: IPL 2024: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में लगे 'रोहित, रोहित' के नारे, देखें वीडियो

आरसीबी के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. अगर आरसीबी को ये मैच जीतना है तो उनके गेंदबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा. सीएसके के खिलाफ बेंगलुरु के गेंदबाजों की खामियां टीम को महंगी पड़ी थी.

पंजाब के पास सैम करन जैसा ऑलराउंडर है. सैम ने पिछले मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. साथ ही पंजाब में कई धाकड़ गेंदबाज शामिल हैं. वही, आरसीबी के पास दमदार बैटिंग लाइन-अप है. इनमें कप्तान फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और अनुज रावत जैसे बल्लेबाज हैं. उम्मीद है कि ये मुकाबला काफी रोमांचक होगा.

दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मैच होगा. पंजाब ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था, दूसरी ओर बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. वहीं दोनों टीमें बेंगलुरु के मैदान पर चार साल बाद आमने-सामने होंगी.

हेड टु हेड में मुकाबले की बात करे तो पंजाब का पलड़ा भारी है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें आरसीबी को 14 और पंजाब को 17 मैचों में जीत मिली है। हालांकि, होम ग्राउंड में आरसीबी का बोल-बाला रहा है.

पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए वरदान रही है. यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। वहीं गेंदबाजों में पिच थोड़ी-बहुत स्पिनरों की मददगार है. यहां अब तक आईपीएल के 88 मैच खेले गए. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 और चेज करने वाली टीम ने 47 मैच जीते. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है. मौसम साफ रहेगा, इसलिए क्रिकेट फैंस पूरे 40 ओवर के खेल का लुत्फ उठाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट