RCB vs MI 10th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में आज विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का सामना रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम के साथ है. दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता के लिए आज मैदान में उतरेंगी. मैच का लाइव प्रसारण शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: IANS)

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में आज विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) का सामना रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के साथ है. दोनों ही टीमें इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता के लिए आज मैदान में उतरेंगी. मैच का लाइव प्रसारण शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम को अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 10 रन की रोमांचक जीत मिली थी. वहीं टीम अपने दुसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के खिलाफ 97 रन के बड़े अंतर से हार गई थी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 के आखिरी ओवरों में हो रही हैं रनों की बरसात, यहां पढ़ें डेथ ओवरों में किन खिलाडियों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

वहीं बात करें मुंबई के बारे में तो टीम को अपने पहले मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ 5 विकेट से मात खानी पड़ी, लेकिन इस मैच के बाद शर्मा की अगुवाई मुंबई की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने दुसरे मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ 49 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही. मैच से पहले बात करें आईपीएल (IPL) में अबतक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले एवं बनें प्रमुख रिकॉर्ड के बारे में तो इस प्रकार हैं-

- आईपीएल टूर्नामेंट में अबतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस की टीम कई बार आमने-सामने हो चुकी है. इनमें से मुंबई ने बैंगलौर के खिलाफ 18 बार जीत हासिल की है, वहीं बैंगलौर ने मुंबई के खिलाफ महज 9 बार सफलता हासिल की है.

- भारत से बाहर दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए हैं. इनमें से बैंगलौर ने दो और मुंबई की टीम ने एक सफलता हासिल की है.

- आईपीएल में अबतक मुंबई के लिए किरोन पोलार्ड ने बैंगलौर के खिलाफ सर्वाधिक 473 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 13 विकेट चटकाए हैं.

- वहीं बैंगलौर के लिए मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ सर्वाधिक 625 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक 16 सफलता प्राप्त की है.

- मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एकमात्र मुकाबले में विराट सेना ने मुंबई को 7 विकेट से शिकस्त दी है.

यह भी पढ़ें- RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: निकोलस पूरन की बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग देख सहम गए साथी खिलाडी, देखें तस्वीर

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले जानें वाला आज का मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट