क्रिकेट

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 202 रन

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले जा रहे हाई वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए हैं.

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई इंडियंस को जीत के लिए चाहिए 202 रन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

RCB vs MI 10th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेले जा रहे हाई वोल्टेज मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने तीन  विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए हैं. टीम के लिए युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikkal) ने 40 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

देवदत्त पडिकल के अलावा टीम के लिए दुसरे सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (Aaron Finch) ने भी आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में सात चौके और एक छक्का की मदद से 52 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. इन बल्लेबाजों के अलावा टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 11 गेंद में 3, शिवम दुबे ने 10 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 27 और एबी डिविलियर्स ने महज 24 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RCB vs MI 10th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें

मुंबई इंडियंस के लिए आज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने चार ओवर के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. बोल्ट के अलावा टीम के लिए राहुल चहर ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए विपक्षी टीम के कप्तान विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).