क्रिकेट

RCB vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मैच में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है.

RCB vs KXIP, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के 42वें मैच में आज बेंगलोर (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. बता दें कि बेंगलोर को अपने पिछले मुकाबले में रैना की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत मिली है और उस जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी भी कायम है.

मौजूदा चैम्पियन चेन्नई के खिलाफ बेंगलोर ने सात विकेट पर 161 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था. इसके जवाब में चेन्नई की टीम धोनी के 48 गेंदों पर बनाए गए पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी के बावजूद एक रन से मैच हार गई थी. विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर आईपीएल के 12वें सीजन में 10 मैचों में तीन जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है और अब प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. (मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें).

यह भी पढ़ें- IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, शेन वॉटसन शतक से चूके

बेंगलोर को विराट के अलावा अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल और मोइन अली जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में डेल स्टेन के टीम से जुड़ने से उसे काफी फायदा हुआ है. स्टेन न सिर्फ तेज गेंदबाजी कर रहे हैं बल्कि अहम मौकों पर टीम को सफलता भी दिला रहे हैं. दूसरी तरफ रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली पंजाब को अपने पिछले मुकाबले में फिरोजशाह कोटला मैदान पर मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शािमल किए गए लोकेश राहुल और क्रिस गेल के अलावा टीम का मध्यक्रम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. पंजाब इस समय 10 मैचों में पांच जीत और इतने ही हार के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर है. इस सीजन में जब दोनों टीमें 13 अप्रैल को आईएस बिंद्रा स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ी थी तो बेंगलोर ने पंजाब को आठ विकेट से हराया था और अब वह उस मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैच में उतरेगा.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मनीष पांडे और डेविड वार्नर ने लगाया शानदार अर्धशतक, हैदराबाद ने चेन्नई को दिया 176 रन का लक्ष्य

संभावित टीम इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर, शिवम दूबे, नाथन कल्टर-नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिक क्लासेन , मोइन अली, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पडिक्कल, गुरकीरत सिंह, प्रार्थना रे बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह.

किंग्स इलेवन पंजाब: रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मोइसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, हरडस विजोएन, अर्शदीप सिंह, दर्शन नालकंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेश अयाची, हरप्रीत बराड़ और मुरुगन अश्विन.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).