RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में गुरुवार यानि आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है. पंजाब की टीम को आईपीएल 2020 में बनें रहने के लिए अब लगभग सभी मैचों को जीतना जरूरी हो गया है.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब (Photo Credits: File Photo)

RCB vs KXIP 31st IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में गुरुवार यानि आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के साथ है. पंजाब की टीम को आईपीएल 2020 में बनें रहने के लिए अब लगभग सभी मैचों को जीतना जरूरी हो गया है. केएल राहुल की अगुवाई वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मौजूदा समय में अपने सात मुकाबलों में महज एक जीत के साथ दो अंक लेकर अंकतालिका में सबसे निचे आठवें पायदान पर स्थित है. ऐसे में मैच से पहले बात करें आईपीएल (IPL) में अबतक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों एवं बनें प्रमुख रिकॉर्ड के बारे में तो इस प्रकार हैं-

- आईपीएल टूर्नामेंट में अबतक रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम कई बार आमने-सामने हो चूकी है. इनमें पंजाब ने बैंगलोर के खिलाफ 13 बार जीत हासिल की है, वहीं बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ 12 बार सफलता हासिल की है.

- देश से बाहर दोनों टीमों के बीच अबतक तीन मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें किंग्स इलेवन पंजाब ने दो और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक बार जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन को देखकर अंपायर पॉल राइफल ने नहीं दिया वाइड, डेविड वार्नर ने डगआउट से दी ये प्रतिक्रिया; देखें वीडियो

- किंग्स इलेवन पंजाब के लिए क्रिस गेल ने बैंगलोर के खिलाफ सर्वाधिक 140 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन ने क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाए हैं.

- वहीं रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर लिए अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने पंजाब के खिलाफ सर्वाधिक 690 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 20 सफलता प्राप्त की है.

- शारजाह में अबतक कुल 13 T20 मैच खेले गए हैं. जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम नौ बार जीती है, जबकि गेंदबाजी करने वाली टीम चार बार सफल रही है.

- इस मैदान में पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 149 रन है, जबकि दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर 131 रन.

बता दें कि आज का मुकाबला शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तूफानी जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में नंबर-1 पर कब्जा, जानें अन्य टीमों का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, 'मिस्टर 360' के आकंड़ों पर एक नजर