RCB vs KKR, IPL 2025 58th Match Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगा घमासान मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

आरसीबी के लिए ये सीजन काफी शानदार रहा है. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब हैं. आरसीबी ने अब तक इस सीजन कुल 11 मैच खेले हैं, इस दौरान आरसीबी की टीम आठ मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहे हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 में से पांच मैच जीते हैं और हार से वह प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में चलिए इस मुकाबले की प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जान लेते हैं.

केकेआर बनाम आरसीबी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, Indian Premier League 2025 58th Match Prediction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टाटा आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबलों को दोबारा शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए शेड्यूल के तहत बाकी के मैच आज यानी 17 मई से खेले जाएंगे. 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट का 58वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में केकेआर की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. आईपीएल के 18वें सीजन में कुल 17 मुकाबले बचे हैं. इस दौरान 13 लीग मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं बाकी बचे चार प्लेऑफ्स के मैच हैं. लीग के सभी मुकाबलों के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है. वहीं प्लेऑफ्स किस मैदान में खेले जाएंगे. इसका ऐलान होना अभी बाकी हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2025 58th Match Toss Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें कौनसी टीम जीत सकती हैं टॉस

आईपीएल 2025 में बाकी बचे लीग मैच दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. 17 मई को जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू होगा, तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स एक-दूसरे के आमने सामने होंगी. दोनों टीमों का मुकाबला बेंगलुरु में होगा.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का सामना करेगी.

इस मैच में आरसीबी की टीम के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पिछले 10 सालों से अपने होम ग्राउंड यानी कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा नहीं पाई है. इस मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी मैच 2015 में जीता था.

आरसीबी के लिए ये सीजन काफी शानदार रहा है. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने के काफी करीब हैं. आरसीबी ने अब तक इस सीजन कुल 11 मैच खेले हैं, इस दौरान आरसीबी की टीम आठ मुकाबलों को जीतने में कामयाब रहे हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 में से पांच मैच जीते हैं और हार से वह प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में चलिए इस मुकाबले की प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जान लेते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs KKR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पड़ला भारी रहा हैं. केकेआर की टीम ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, महज 15 मैच आरसीबी ने बाजी मारी है. वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डेंस में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं. इसमें से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आठ मैच जीते हैं. वहीं, आरसीबी ने चार मैच अपने नाम किया है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB vs KKR Match Winner Prediction)

बता दें कि आरसीबी की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. केकेआर के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर आरसीबी की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. आरसीबी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 58वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

आरसीबी की जीत की संभावना: 52%

केकेआर की जीत की संभावना: 48%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल.

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Bengaluru Bengaluru Pitch Report Bengaluru Weather Bengaluru Weather Report bengaluru Weather Update josh hazlewood rcb Kolkata Knight Riders M Chinnaswamy Stadium Weather M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB vs KKR Head To Head RCB vs KKR Live Score RCB vs KKR Live Score Update RCB vs KKR Live Scorecard RCB vs KKR Live Streaming RCB vs KKR Live Toss Update RCB vs KKR Match Winner Prediction RCB vs KKR Pitch Report RCB vs KKR Stats RCB vs KKR Toss Prediction royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Match Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Score Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Stats Virat Kohli Where To Watch RCB vs KKR Where To Watch Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders अजिंक्य रहाणे आरसीबी बनाम केकेआर लाइव स्कोरकार्ड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु बेंगलुरु पिच रिपोर्ट बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम अपडेट बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विराट कोहली

\