RCB vs KKR 28th IPL Match 2020: शारजाह में बैंगलोर का धमाका, कोलकाता को 82 रनों से हराया

शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 28वें मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को 82 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त कर ली है.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: IANS)

RCB vs KKR 28th IPL Match 2020: शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 28वें मुकाबले में बैंगलोर ने कोलकाता को 82 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पांचवीं सफलता प्राप्त कर ली है. कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा दिए गए 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 25 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली.

शुभमन गिल के अलावा कोलकाता के लिए आज टॉम बेंटन ने 12 गेंद में आठ, नीतीश राणा ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, इयोन मोर्गन ने 12 गेंद में एक चौका की मदद से आठ, कप्तान दिनेश कार्तिक ने दो गेंद में एक, ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 16, पैट कमिंस ने तीन गेंद में एक, राहुल त्रिपाठी ने 22 गेंद में एक चौका की मदद से 16, कमलेश नागरकोटी ने सात गेंद में चार, वरुण चक्रवर्ती ने 10 गेंद में नाबाद सात और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली. बैंगलोर के लिए क्रिस मौरिस और वॉशिंगटन सुंदर ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इसके अलावा इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और बड़ा झटका, Amit Mishra के बाद Ishant Sharma भी आईपीएल 2020 से हुए बाहर

इससे पहले आज रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. टीम के लिए एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने महज 33 गेंद में नाबाद 73 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. डी विलियर्स ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान पांच चौके और छह गगनचुम्बी छक्के लगाए.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज पारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (Aaron Finch) और भारतीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिकल (Devdutt Padikkal) ने की. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 67 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर देवदत्त पडिकल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बोल्ड हो गए. देवदत्त पडिकल ने 23 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का की मदद से 32 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में भिड़े राहुल तेवतिया, खलील अहमद और डेविड वॉर्नर, देखें वीडियो

इसके अलावा एरोन फिंच ने 37 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 47 और कप्तान विराट कोहली ने 28 गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 33 रन की पारी खेली.

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और आंद्रे रसेल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 42 रन खर्च किए, वहीं आंद्रे रसेल ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 51 रन लुटा दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Eden Gardens Pitch Report: ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स