क्रिकेट

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के फाइनल में आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद सीधे फाइनल का टिकट कटाया था. गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 Final Stats And Preview: दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, गुजरात टाइटंस की टीम को 4 मैचों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. वहीं, क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले यानी क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में टीम अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में विराट कोहली और रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

टाटा आईपीएल 2026 के फाइनल में आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचों का इस्तेमाल किया जाता है. लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और गति प्रदान करती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. बल्लेबाजों के लिए यह मैदान आमतौर पर अनुकूल माना जाता है. हालांकि शुरुआती ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाज असर छोड़ सकते हैं. आईपीएल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन रहा है. ऐसे में फाइनल में भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक्यूवेदर के मुताबिक, अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 163.35 की स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं. वहीं, शुभमन गिल ने पिछले 10 मुकाबलों में 457 रन बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 168.32 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा ने पिछले 10 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मुकाबलों में 19 विकेट चटकाए हैं. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RCB Final Match Playing Prediction)

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).