RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पिछले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RCB vs GT Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को भी 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कागिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. यहां की छोटी बाउंड्री के कारण अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है. इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में बनाया था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस में कौन होगा टॉस का बॉस? (RCB vs GT Toss Winner Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए कुल छह मुकाबलों में टॉस का रिकॉर्ड बराबरी पर रहा है. इन छह मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन बार टॉस जीता है. वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने भी तीन मुकाबलों में टॉस अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉस जीत सकते हैं. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs GT 34th T20 Match Playing Prediction)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड