RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 44.33 की औसत से 399 रन बनाए हैं. वहीं, फिलिप सॉल्ट ने पिछले 10 मैचों में 366 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 9 मैचों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 407 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं. वहीं, कगिसो रबाडा ने पिछले 8 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 34th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Weather Update: बेंगलुरु में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का मजा, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से 24 अप्रैल को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने चार मुकाबले जीते हैं और दो में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने भी तीन मुकाबले जीते हैं और तीन में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RCB vs GT Head To Head)

दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा है. आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में 3 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं और 3 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों मैचों में आरसीबी को जीत मिली थी.

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे और इस मैच में वापसी करना चाहेंगे. कप्तान रजत पाटीदार शानदार फॉर्म में हैं और एक और मैच जिताऊ पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

टाटा आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. यहां की छोटी बाउंड्री के कारण अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. हालांकि, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी प्रभाव डाल सकते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है. इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 में बनाया था.

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 44.33 की औसत से 399 रन बनाए हैं. वहीं, फिलिप सॉल्ट ने पिछले 10 मैचों में 366 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 9 मैचों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 407 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं. वहीं, कगिसो रबाडा ने पिछले 8 मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (RCB vs GT Records And Milestones)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 800 चौके पूरे करने के लिए एक चौके की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को 300 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्के की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को 2000 रन पूरे करने के लिए 41 रन की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को 50 कैच पूरे करने के लिए एक कैच की जरूरत है.

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को टीम के लिए 50 विकेट पूरे करने के लिए दो विकेट की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन को 2000 रन पूरे करने के लिए 72 रन की आवश्यकता है.

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को 400 चौके पूरे करने के लिए एक चौके की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 200 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को 200 चौके पूरे करने के लिए पांच चौकों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को 100 छक्के पूरे करने के लिए छह छक्कों की दरकार है.

नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड