RCB vs GT, IPL 2025 14th Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कड़ी टक्कर देने मैदान में उतरेगी गुजरात टाइटंस, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

आईपीएल इतिहास में अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 95 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि 50 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है. इसी तरह एक मैच टाई रहा है और तीन मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, IPL 2025 14th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी दो अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम (GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. RCB vs GT, IPL 2025 14th Match Winner Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजय रथ को रोक पाएगा गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीजन में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दो मुकाबले खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, उसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वहीं, गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रन से गंवाया था, जबकि दूसरे मुकाबले में गुजरात ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना खाता खोला हैं.

आईपीएल इतिहास में अब तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 95 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि 50 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है. इसी तरह एक मैच टाई रहा है और तीन मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मौजूदा टीम से घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान विराट कोहली 114.67 की औसत और 138.09 की स्ट्राइक रेट से 344 रन बनाए हैं. इस बीच विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकल चुके हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 13 पारियों में 30.40 की औसत और 139.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 304 रन बनाए हैं. इस बीच शुभमन गिल ने एक शतक भी लगाया है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs GT Head To Head)

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अबतक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पड़ला भारी रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस को महज दो मैच में जीत नसीब हुई हैं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इन दोनों मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की थीं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर 206 रन बनाया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर 200 रन बनाया था. गुजरात टाइटंस इस बार वापसी करना चाहेगी.

इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

विराट कोहली: आरसीबी के घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले 10 पारियों में 425 रन बना चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली 161.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. विराट कोहली की शानदार टाइमिंग और क्लासिक शॉट्स मैच को आरसीबी के पाले में मोड़ सकते हैं.

रजत पाटीदार: आरसीबी के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज रजत पाटीदार ने 345 रन बनाए हैं और उनकी 194.91 की स्ट्राइक रेट किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है. रजत पाटीदार एक बार लय में आ गए, तो छक्कों की बारिश कर सकते हैं.

यश दयाल: आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. यश दयाल की सटीक यॉर्कर और स्विंग बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं.

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाक शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 379 रन ठोके हैं. इस दौरान शुभमन गिल 179.32 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. शुभमन गिल की आक्रामक बल्लेबाजी गुजरात टाइटंस के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

जॉस बटलर: गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जॉस बटलर ने 349 रन बनाए हैं. इस दौरान जॉस बटलर 61 की औसत से रन बटोरे हैं. अगर जॉस बटलर जम गए, तो विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं.

राशिद खान: गुजरात टाइटंस के घातक गेंदबाज राशिद खान ने अब तक पिछले आठ मैचों में 14 विकेट झटके हैं. इस दौरान राशिद खान ने 7.44 की इकॉनमी से गेंदबाजी की हैं. डेथ ओवरों में राशिद खान की गेंदबाजी विरोधी टीमों की कमर तोड़ सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, ईशांत शर्मा.

Share Now

Tags

Bengaluru Bengaluru Pitch Report Bengaluru Weather Bengaluru Weather Report bengaluru Weather Update chennai super kings tickets csk ticket booking csk tickets csk vs dc tickets Gujarat Titans Gujarat Titans Cricket Team ipl 2025 point table ipl point table 2025 M. Chinnaswamy Stadium M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar rcb vs gt 2025 RCB vs GT Head To Head RCB vs GT IPL match RCB vs GT Live Score RCB vs GT Live Scorecard RCB vs GT Live Streaming RCB vs GT Live Streaming In India RCB vs GT Match Weather RCB vs GT Match Winner Prediction RCB vs GT pitch report RCB vs GT Pitch Report In Hindi RCB vs GT Score RCB vs GT Scorecard RCB vs GT Toss RCB vs GT Toss Prediction RCB vs GT Toss Winner Prediction royal challengers bengaluru Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Score Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Scorecard Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Streaming Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Live Streaming In India Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Score Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Score Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Streaming Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Streaming In India Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Score Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Scorecard Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Toss Shubman Gill tata ipl 2025 points table Where To Watch RCB vs GT Where To Watch Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans आरसीबी बनाम जीटी पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम जीटी मैच मौसम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स बेंगलुरु बेंगलुरु पिच रिपोर्ट बेंगलुरु मौसम बेंगलुरु मौसम अपडेट बेंगलुरु मौसम रिपोर्ट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुभमन गिल

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Pitch Report: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Silver Rate Today, February 03, 2026: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, एक ही दिन में ₹50,000 लुढ़के दाम; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट

\