RCB vs DC, WPL 2025 14th Match Winner Prediction: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंचना चाहेगी आरसीबी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने चार मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है, जबकि आरसीबी ने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर मौजूद है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में स्मृति मंधाना और डेनिएल वायट जैसे घातक बल्लेबाज शामिल हैं. आरसीबी के लिए एलिस पेरी मिडिल आर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
Royal Challengers Bengaluru (WPL) vs Delhi Capitals (WPL), Womens Premier League 2025 14th Match: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 14वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आरसीबी की टीम ने अब तक पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं और तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली ने पांच में से तीन मैच जीते हैं और दूसरे स्थान पर है. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब दिल्ली ने बैंगलोर को 2 विकेट से हराया था. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. RCB-W vs DC-W WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने चार मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है, जबकि आरसीबी ने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर मौजूद है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में स्मृति मंधाना और डेनिएल वायट जैसे घातक बल्लेबाज शामिल हैं. आरसीबी के लिए एलिस पेरी मिडिल आर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
रिचा घोष विकेटकीपिंग करेंगी, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम और किम गार्थ गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा जैसी दिग्गज बल्लेबाज हैं. पिछले मुकाबले में मेग लैनिंग ने शानदार पारी खेली थीं. जेस जोनासेन और अन्नाबेल सदरलैंड उनकी गेंदबाजी विभाग को मजबूती देंगी. शिखा पांडे और टिटास साधु तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB W vs DC W Head To Head)
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक पांच टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले अपने नाम किया हैं. जबकि, आरसीबी की टीम महज एक मैच ही अपने नाम कर सकीं हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (RCB W vs DC W Match Winner Prediction)
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. आरसीबी के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. दिल्ली कैपिटल्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 14वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 51%
आरसीबी की जीत की संभावना: 49%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़ैन कैप/निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, अन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, टिटास साधु, शिखा पांडे, मिनु मणि.
आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वायट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी आनंद सिंह बिस्ट, कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, स्नेह राणा, किम गार्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

