RCB vs DC, IPL 2024 62nd Match Head to Head And Pitch Report: आज दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से कड़ी चुनौती, यहां देखें हेड-टू-हेड आकंड़े और पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं जो इस सीजन में 500 रन पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने है. आज के मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजों ने हालांकि आरसीबी को निराश किया है. मोहम्मद सिराज, यश दयाल, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह कोई भी कमाल नहीं कर सका है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स(Photo credit: Latestly)

RCB vs DC, IPL 2024 62nd Match Head to Head Records: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) में आज 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 में अबतक मिला जुला प्रदर्शन रहा है. दोनों टीमें अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. आज का मुकाबला भी निश्चित रूप से एक नॉकआउट मैच होगा. इस मैच में जो भी यह मैच हारेगा वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा. RCB vs DC, IPL 2024 62nd Match Stats And Record Preview: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेआफ का दावा पुख्ता करने उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स दोनों को इस मैच में जीत की बेहद जरूरत है क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अपने बचे हर मैच जीतने हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में 10 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर मौजूद हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है. दिल्ली के प्लेऑफ में जाने की संभावना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से ज्यादा है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच जारी सीजन का यह पहला हेड टू हेड मुकाबला होगा. आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 30 मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 30 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 11 मौकों पर विजयी हुई है. वहीं, 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ.

पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए मददगार साबित होती है. इस मैदान पर जमकर चौके और छक्के लगते हैं. मैदान छोटा होने की वजह से यहां मिस हिट में भी बाउंड्री की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा यहां की आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए बढ़िया साबित होती है. इस मैदान पर आईपीएल के 17 वें सीजन में अब तक कुल चार मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान पर गेंदबाज भी अपना कमाल दिखा सकते हैं. वहीं इस मैदान पर टॉस की बात करें तो पहले बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कुछ ज्यादा फर्क नहीं होने वाला है. ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं जो इस सीजन में 500 रन पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने है. आज के मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को विराट कोहली से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजों ने हालांकि आरसीबी को निराश किया है. मोहम्मद सिराज, यश दयाल, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह कोई भी कमाल नहीं कर सका है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, विल जैक, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन.

दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक पोरैल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नाइब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, रसिख सलीम डार, खलील अहमद.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड