RCB vs DC 19th IPL Match 2020: मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 196 रन

दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 के 19वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

RCB vs DC 19th IPL Match 2020: दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 19वें मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने 26 गेंद में नाबाद 53 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. स्टोइनिस ने अपने इस बेहतरीन पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए.

मार्कस स्टोइनिस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 23 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 42, शिखर धवन ने 28 गेंद में तीन चौके की मदद से 32, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंद में एक चौका की मदद से 11, विकेटकीपर खिलाडी ऋषभ पंत ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 37 और शिमरोन हेटमेयर ने सात गेंद में एक छक्का की मदद से नाबाद 11 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें IPL इतिहास में बिना विकेट गंवाए किन तीन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़ा लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की टीम के लिए आज सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए. टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 34 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. मोहम्मद सिराज के अलावा मोइन अली और इसुरु उडाना ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. मोइन अली ने अपने दो ओवरों के स्पेल में जहां 21 रन खर्च किए, वहीं इसुरु उडाना ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 40 रन लुटाए.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड