क्रिकेट

RCB vs CSK, TATA IPL 2025 52nd Match 1st Inning Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 214 रनों का टारगेट, विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 97 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

RCB vs CSK, TATA IPL 2025 52nd Match 1st Inning Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 214 रनों का टारगेट, विराट कोहली और रोमारियो शेफर्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team, IPL 2025 52nd Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 52वां मुकाबला आज यानी 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम (CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड Live

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजरें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स को परास्त करने पर हैं. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और महज दो मैच में ही जीत हासिल कर पाई है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैचों में सात जीत के बाद पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है. फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 14 पाइंट हैं और उसकी निगाह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 97 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से घातक बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 62 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान विराट कोहली ने 33 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के लगाए. विराट कोहली के अलावा जैकब बेटेल ने 55 रन बनाए.

दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. मथीशा पथिराना के अलावा नूर अहमद और सैम करन ने एक-एक विकेट चटकाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी: 213/5, 20 ओवर (जैकब बेटेल 55 रन, विराट कोहली 62 रन, देवदत्त पडिक्कल 17 रन, रजत पाटीदार 11 रन, जितेश शर्मा 7 रन, टिम डेविड नाबाद 2 रन और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 53 रन.)

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी: (मथीशा पथिराना 1 विकेट, नूर अहमद 1 विकेट और सैम करन 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).