RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दोनों मैच अपने नाम किए थे.
Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 11th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में भी उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पहले दो मुकाबलों में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Live Streaming: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अपना पहला मुकाबला जीता है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. दोनों टीमों में विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.
आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दोनों मैच अपने नाम किए थे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और मैट हेनरी टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2026 07:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

