RCB vs CSK 44th IPL Match 2020: दुबई में विराट कोहली ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर करेगी पहले बल्लेबाजी

आईपीएल 2020 के 44वें मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.

विराट कोहली और एम एस धोनी (Photo Credits: File Photo)

RCB vs CSK 44th IPL Match 2020: आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 44वें मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि दोपहर 3.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई में अबतक बैंगलोर की टीम ने अपने 10 मुकाबलों में सात जीत और महज तीन हार का सामना किया है. बैंगलोर की टीम मौजूदा समय में 14 (+0.182) अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर स्थित है. वहीं बात करें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में तो टीम का प्रदर्शन इस साल कुछ खास नहीं रहा है. हाल यह है कि टीम अपने 11 मुकाबलों के बाद आठ हार और महज तीन जीत के साथ अंकतालिका में सबसे निचे आठवें पायदान पर स्थित है.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: बीती रात मंदीप सिंह के पिता का हुआ निधन, घर जानें के बजाय हैदराबाद के खिलाफ की पारी की शुरुआत

टीमें इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: देवदत्त पडिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, गुरकीरत सिंह मान, क्रिस मौरिस, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर.

चेन्नई सुपर किंग्स: रितुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, नारायण जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), सैम कुरैन, रवींद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर और मोनू कुमार.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी