Ravindra Jadeja Record In T20 International: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में रविंद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद से बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, 'जड्डू' के आंकड़ों पर एक नजर

इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं. इस टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने कुछ खास नहीं किया. रवींद्र जडेजा ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. ऐसे में चलिए रवींद्र जडेजा के शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

रविंद्र जडेजा (Photo Credits: Instagram)

Ravindra Jadeja Announces Retirement From T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के बीच शनिवार को 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं.

इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं. इस टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने कुछ खास नहीं किया. रवींद्र जडेजा ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. ऐसे में चलिए रवींद्र जडेजा के शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं. Ravindra Jadeja Announces Retirement From T20I: टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रवींद्र जडेजा ने T20I से की संन्यास की घोषणा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए आईईसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. रवींद्र जडेजा गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं रहे थे. मौजूदा टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए. वहीं, रवींद्र जडेजा महज एक विकेट ही हासिल कर पाए.

वहीं, रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में 2009 से 2024 तक प्रतिनिधित्व किया हैं. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने कुल 30 मैच खेले हैं. इनमें रवींद्र जडेजा ने कुल 130 रन बनाए और 22 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, एशिया कप में रवींद्र जडेजा ने छह मुकाबले खेले हैं. इनमें रवींद्र जडेजा ने दो पारियों में 35 रन बनाए हैं.

कुछ ऐसा रहा हैं रवींद्र जडेजा का टी20 इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2009 में श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रवींद्र जडेजा ने अब तक 74 मुकाबले खेले हैं और इसकी 41 पारियों में 21.45 की औसत से 515 रन बनाने में सफल रहे हैं. रवींद्र जडेजा की स्ट्राइक रेट 127.16 की रही है. इस दौरान रवींद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 46 रन रहा है. गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 74 मैच में 29.85 की औसत से 54 विकेट झटके हैं. रवींद्र जडेजा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है.

रवींद्र जडेजा ने भी लिया संन्यास

स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहता हूं. गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना बेस्ट दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा. टी20 वर्ल्ड कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 इंटरनेशनल करियर का एक शिखर. यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिंद."

Share Now

संबंधित खबरें

Anurag Thakur Relief From SC: अनुराग ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, BCCI में पद संभालने पर लगा 9 साल पुराना प्रतिबंध हटा

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England U19 vs India U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tilak Varma Gets Angry At Arshdeep Singh: आखिर अर्शदीप सिंह पर क्यों भड़क गए तिलक वर्मा? ड्रेसिंग रूम से जुड़ा हैं मामला; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

\