Ravindra Jadeja In Test Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि
पहले दो टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस मैच के लिए चयनकर्ताओं ने पहली बार टेस्ट टीम में ध्रुव जुरेल को मौका दिया है. वहीं टीम में रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव सहित चार स्पिनर्स को मौका मिला है.
मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) खेली जा रही हैं. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को अपनी अगली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेलनी है. ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से होने वाली हैं. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. पांच मैचों की इस सीरीज में टीRavindra Jadeja In Test Cricket: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धिम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. रवींद्र जडेजा का घरेलू हालात में शानदार रिकॉर्ड रहा हैं. वहीं आगामी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा कुछ बड़े रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम कर सकते हैं.
रवींद्र जडेजा घरेलू मैदान पर विरोधी टीम के लिए बुरे सपने की तरह होता है. रवींद्र जडेजा का इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार रिकॉर्ड है और वह इसी सीरीज में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं. IND vs AFG: टी20 सीरीज जीतने के बाद खुश नजर आए रोहित शर्मा, खिलाडियों की जमकर की तारीफ
पहले दो टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस मैच के लिए चयनकर्ताओं ने पहली बार टेस्ट टीम में ध्रुव जुरेल को मौका दिया है. वहीं टीम में रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव सहित चार स्पिनर्स को मौका मिला है. भारतीय पिचें हमेशा से ही स्पिनर्स को काफी मदद करती आ रहीं हैं. इन पिचों पर रवींद्र जडेजा बहुत ही खतरनाक साबित होते हैं.
रवींद्र जडेजा बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
बता दें कि टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट के 68 मैचों में 275 विकेट हासिल कर चुके हैं. अगर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 18 विकेट चटका लेते हैं तो वह जैक कैलिस और कगिसो रबाडा दोनों को पीछे कर देंगे. जैक कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 292 विकेट और कगिसो रबाडा ने 291 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए हैं इतने विकेट
रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अभी तक 6 टेस्ट मैचों में 29 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान रवींद्र जडेजा एक पांच विकेट हॉल लिए है. अगर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में रवींद्र जडेजा 25 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लेंगे.
टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल:
पहला टेस्ट मैच- 25-29 जनवरी; हैदराबाद
दूसरा टेस्ट मैच- 2-6 फरवरी; विशाखापत्तनम
तीसरा टेस्ट मैच- 15-19 फरवरी; राजकोट
चौथा टेस्ट मैच- 23-27 फरवरी; रांची
पांचवां टेस्ट मैच- 7-11 मार्च; धर्मशाला
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

