बनी रहेगी शास्त्री-कोहली की जोड़ी? BCCI के अधिकारी ने दिए संकेत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं. बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली को आगे बढ़ने में मदद मिले.

रवि शास्त्री और विराट कोहली (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कामकाज देखने के लिए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय टीम के मुख्य कोच और सपोर्टिग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं. वहीं, बीसीसीआई के अधिकारियों का मानना है कि यह जरूरी है कि मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) इस पद पर बने रहें ताकि कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आगे बढ़ने में मदद मिले. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि टीम के इस बदलाव के दौर में शास्त्री और कोहली का अपने पद पर बने रहना महत्वपूर्ण था क्योंकि टीम 2020 के टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मौका देना चाहती है.

अधिकारी ने कहा, "बदलाव के इस दौर में लंबे समय तक कुछ भी स्थायी नहीं होना चाहिए. शास्त्री और कोहली एक-दूसरे के पूरक हैं और इस सफल टीम के आधा हिस्से को बदलना सही नहीं होगा." अधिकारी ने कहा कि टीम में निरंतरता बनाए रखना महत्वपूर्ण था क्योंकि कोच के बदलाव का मतलब यह हो सकता है कि नए कोच खिलाड़ियों को शुरूआत से अपने तरीकों से ढालेंगे.

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया के नए हेड कोच के सिलेक्शन में नहीं चलेगी विराट की मनमानी: बीसीसीआई रिपोर्ट्स

उन्होंने कहा, "कोच का बदलाव उस समीकरण को बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है जो मौजूदा खिलाड़ियों को बाहर निकालने के लिए मानसिक स्थान की अनुमति देता है. अगर इस समय बदलाव किया जाता है तो यह अगले पांच वर्षों के लिए रणनीति और योजना का बदलाव होगा."

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदान मांगे हैं. टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री और उनके सहयोगियों को हालांकि आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्हें इंटव्यू में सीधे प्रवेश मिलेगा. विश्व कप समाप्त होने के बाद मौजूदा कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो गया था, लेकिन इनके कार्यकाल को 45 दिन का विस्तार दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड