इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद श्रीलंका का ये बड़ा खिलाडी खेल को कह देगा अलविदा

अपने टेस्ट करियर में हेराथ ने कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं और 430 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 71 वनडे मैचों में 74 और 17 टी-20 मैचों में 18 विकेट लिए हैं

File Photo

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रंगना हेराथ ने क्रिकेट जगत से संन्यास का फैसला कर लिया है और इसके लिए उन्होंने वक्त भी तय किया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने बयान में इसकी जानकारी दी. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि वह हेराथ के इस फैसले का समर्थन करते हैं. हेराथ इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ नवंबर में खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच छह नवंबर को गॉल में खेला जाएगा. इसी मैदान पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसी मैदान से वह विदाई भी लेंगे. इसके साथ ही हेराथ को इस मैदान पर 100 विकेट लेने वाले मुथैय्या मुरलीथरन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए एक और विकेट की जरूरत है, जिसे वह अपने आखिरी टेस्ट मैच के साथ पूरा करेंगे.

अपने टेस्ट करियर में हेराथ ने कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं और 430 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, उन्होंने 71 वनडे मैचों में 74 और 17 टी-20 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10वें सबसे सफलतम गेंदबाज हैं.

यह भी पढ़े: दूसरा वनडे बुधवार को, सचिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

एसएलसी के सीईओ सिल्वा ने कहा, "हम हेराथ के फैसले का सम्मान भी करते हैं और समर्थन भी. उनका संन्यास श्रीलंका क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान है. बावजूद इसके हम उन्हें श्रीलंका क्रिकेट जगत में उनके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट